फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   After Mutual Dispute, Wife Was Killed By Scissors in Jodhpur Rajasthan

ससुर को फोन पर बोला- तेरी बेटी को मार डाला, फिर लाश के पास बैठ खेलता रहा गेम

Mon, 07 Dec 2020 06:27 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 07 Dec 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
After Mutual Dispute, Wife Was Killed By Scissors in Jodhpur Rajasthan
पूरे कमरे में खून ही खून फैला था - फोटो : अमर उजाला
जोधपुर शहर के बीजीएस कॉलोनी में एक सनकी युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन करके इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। वहां पर पहुंचकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शव को मोर्चरी में रखा गया। मृतका के परिजन भी पुलिस थाने पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने ससुर को फोन किया और बोला कि तेरी बेटी को मार दिया है। इसके बाद आरोपी अपनी पत्नी के शव के पास बैठकर मोबाइल पर गेम खेलता रहा।
विज्ञापन

आरोपी ने खुद पुलिस को दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह बीजेएस में रहने वाले विक्रम सिंह ने फोन करके बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। विक्रम सिंह अपने मकान के बाहर बैठा था और मोबाइल पर गेम खेल रहा था। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो उसकी पत्नी शिवकंवर का खून से लथपथ शव  जमीन पर पड़ा था। कमरे में चारों ओर खून ही खून था। घर की दीवारों पर भी खून था। ऐसा लग रहा था कि पत्नी ने अपनी जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया था, लेकिन वह खुद को बचा नहीं पाई।
विज्ञापन

आरोपी ने बताई हत्या की वजह

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद विक्रम सिंह पुलिस को तरह-तरह की कहानियां सुनाने लगा। उसने बताया कि पति-पत्नी सो रहे थे। सुबह के समय उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर लड़ते थे पति-पत्नी

इसके बाद उसने पुलिस को बताया कि उसकी एक आठ साल की बेटी और पांच साल का एक बेटा है। लम्बे समय से वह कोई काम नहीं कर रहा था। उसने मकान के बाहर बनी हुई दुकानों को किराए पर उठाकर रखा था। जिसकी आय से उसका घर खर्च चल रहा था। उसकी पत्नी हमेशा उसे काम करने को बोलती थी। इसी को लेकर उन दोनों का झगड़ा हुआ करता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed