फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Actor Sonu Sood reached Tonk Road to meet his fan

Jaipur: अपने फैन से दो साल पहले किया वादा निभाने पहुंचे अभिनेता सोनू सूद, चखा पाव भाजी का स्वाद

Mon, 06 Feb 2023 02:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 06 Feb 2023 02:20 PM IST
सार

रील लाइफ से अलग रियल लाइफ की सादगी और दरियादिली से लोगों के दिलों पर राज करने वाले सोनू सूद अब अपने वादे के लिए भी लोगों के खास हो गए हैं। अपने फैन से किया वादा निभाने रात नौ बजे पहुंचे टोंक रोड।

विज्ञापन
Actor Sonu Sood reached Tonk Road to meet his fan
टोंक रोड पर शेखावत से मिलने पहुंचे सोनू सूद। - फोटो : social media

विस्तार

किसी अभिनेता की पहचान उसके चाहने वालों से होती है। कोई एक्शन से तो कोई अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बनात है, लेकिन अभिनेता सोनू सूद की पहचान उनकी रियल लाइफ की सादगी और दरियादिली से है। कोरोना काल में लोगों की मदद को उतरे सोनू सूद के आज करोड़ों लोग दीवाने हैं। इन्हीं में से एक दीवाने का नाम है बलराम सिंह शेखावत। शेखावत जयपुर निवासी हैं और फास्ट फूड का ठेला लगाते हैं। बीते दिन सोनू सूद जयपुर में थे और अपने इस फैन की दीवानगी देख उसके मुरीद हो गए। फैन की इसी दीवानगी के चलते अभिनेता सोनू ने रात में उसके ठेले पर पाव भाजी खाने पहुंच गए।

विज्ञापन


सोनू ने निभाया वादा
बता दें कि शेखावत ने कोरोना काल के बाद सोनू सूद ने नाम से जनवरी 2021 में जयपुर के टोंक रोड पर 'सोनू सूद फास्ट फूड' नाम से ठेला लगा लिया था। सोनू सूद की एक खास बात यह है कि वे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी व्यस्त रहते हैं। वे अपने फैंस के हर ट्वीट का जवाब भी देते हैं। जनवरी 2021 में जयपुर में खोले गए सोनू सूद फास्ट फूड कॉर्नर का फोटो खींच कर एक युवक ने सोनू सूद को टैग कर दिया। सोनू सूद ने इसे रिट्वीट किया और जयपुर आने का वादा कर दिया। तब से पिछले दो साल से बलराम सिंह शेखावत सोनू सूद का इंतजार कर रहे थे। उन्हें विश्वास था कि सोनू सूद जब भी जयपुर आएंगे तो उनके ठेले पर जरूर आएंगे। इसी दौरान जयपुर मैराथन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार चार फरवरी को सोनू जयपुर पहुंचे थे। दो साल पहले किए गए वादे के मुताबिक जयपुर पहुंचते ही सोनू सूद बलराम सिंह शेखावत के ठेले पर पहुंच गए।
विज्ञापन


एक्टर से मिलने शेखावत का परिवार भी रहा मौजूद
अपने वादे के अनुसार अभिनेता सोनू सूद रात नौ बजे बलराम सिंह के ठेले पर पर पहुंच गए। एक्टर के आने की खुशी में बलराम सिंह के परिवार के सदस्य भी वहां पहले से ही आ गए। कई फैन्स को भी विश्वास नहीं हो रहा था कि सोनू सूद यहां आए हैं। जैसे सोनू सूद फास्ट फूड कॉर्नर पहुंचे लोगों ने उनके साथ फोटो ली। अपने पसंदीदा अभिनेता को पास देखकर शेखावत ने लाजवाब पावभाजी बनाकर सोनू सूद को खिलाई। अभिनेता की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों की संख्या में फैंस वहां मौजूद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed