{"_id":"648dbcd3ee125220e105d2c5","slug":"actioaction-of-police-and-forest-department-in-sarmathura-forest-area-in-dholpurn-of-police-and-forest-department-in-sarmathura-forest-area-in-dholpur-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: सरमथुरा वन क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की कार्रवाई, अवैध खनन के उपकरण बरामद, माफिया फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: सरमथुरा वन क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की कार्रवाई, अवैध खनन के उपकरण बरामद, माफिया फरार
Sat, 17 Jun 2023 07:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 17 Jun 2023 07:58 PM IST
सार
गुप्त सूचना के बावजूद खनन माफिया को प्रशासन की भनक लग गई और वो फरार हो गए। पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल।
विज्ञापन
खनन क्षेत्र में कार्रवाई के लिए पहुंची टीम।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
धौलपुर के उपखंड सरमथुरा के वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने पुलिस को साथ लेकर पत्थर खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। मौके से पत्थर खनन की कंप्रेसर मशीन के साथ अन्य उपकरण को बरामद किए हैं। खनन माफिया में हड़कंप जरूर मच गया, लेकिन हत्थे एक भी नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन
सरमथुरा वन क्षेत्र के रेंजर अमर लाल मीणा ने बताया उच्च अधिकारियों के निर्देश खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया वन विभाग को सूचना मिली कि रंमधा वन क्षेत्र में खनन माफिया द्वारा अनाधिकृत तरीके से खदानों से पत्थर निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया अचानक की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया। रेंजर ने बताया मौके से वन विभाग ने कंप्रेसर मशीन के साथ खनन करने के भारी तादाद में उपकरण बरामद किए हैं। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से खनन माफिया खदानों में कूदकर फरार हो गए। उन्होंने बताया खनन माफिया को चिह्नित किया जा रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खनन माफिया फरार
वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम कार्रवाई के लिए रंमधा क्षेत्र में गई हुई थी, लेकिन वन विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। गुप्त सूचना के बावजूद खनन माफिया को प्रशासन की भनक कैसे लग गई और वो फरार हो गए। भारी पुलिस बल साथ होने के बावजूद भी एक भी खनन माफिया पुलिस के हत्थे नहीं चल सका है। यह सिस्टम की व्यवस्था और कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करता है।