फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Accused Who killed Old Man Arrested In Nagaur

Rajasthan: रास्ते के विवाद में बुजुर्ग की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांच पहले से जेल में बंद

Wed, 24 Aug 2022 10:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 24 Aug 2022 10:55 PM IST
सार

हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले उसके पांच साथियाें को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। पकड़ा गया आरोपी करीब दो महीने से फरार था। 
 

विज्ञापन
Accused Who killed Old Man Arrested In Nagaur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर पुलिस ने मेड़ता सिटी के गांव लिलिया में रास्ते के विवाद में बुजुर्ग की लाठी और कुल्हाड़ी से मारपीट कर हत्या करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले हत्या के आरोप में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। छठे आरोपी को मेड़ता सिटी थाना पुलिस ने बुधवार को जसनगर से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेड़ता सिटी थाना इलाके लिलिया गांव के महेंद्र बांता पुत्र अमरराम ने 26 जून को पुलिस को एक शिकायत दी थी। अपनी रिपोर्ट में महेंद्र ने बताया था कि उक्त दिन सुबह बारिश के कारण उसके घर के सामने पानी भर गया था। घर के बाहर लगे बिजली के खंभे से पानी भरा होने के कारण करंट आ रहा था। ऐसे में किसी अनहोनी से बचने के लिए उसने जमीन खोदकर पानी की निकलने के लिए रास्ता बना दिया था। 
विज्ञापन


दोपहर में तेजाराम उसकी पत्नी कमलाई, बेटा जितेन्द् और उनके साथ करीब चार-पांच लोग बोलेरो गाड़ी से आए। सभी ने उनके पास पहले से मौत कुल्हाड़ी, सरिया और लाठी से अमरराम (महेंद्र के पिता) पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। मामले में फरार चल रहे एक आरोपी रामू नरावत उर्फ रामू सांसी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पांच आरोपी पहले से जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed