फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   accused of recent riots are from RSS-BJP, not Italy, The party that benefits from riots is instigating them : Ashok Gehlot

Rajasthan CM  Attack on BJP : हालिया दंगों के आरोपी इटली के नहीं आरएसएस और भाजपा के, अशोक गहलोत का बड़ा आरोप

Mon, 16 May 2022 08:28 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, उदयपुर
एएनआई, उदयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 16 May 2022 08:28 AM IST
सार

गहलोत ने यह भी कहा कि जिस पार्टी को दंगों से लाभ होता है, वह उन्हें उकसाती है। हिंदुत्व उनका एजेंडा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस को दंगों से लाभ होता है? वो तो हमें सिर्फ बदनाम करते हैं। 

विज्ञापन
accused of recent riots are from RSS-BJP, not Italy, The party that benefits from riots is instigating them : Ashok Gehlot
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस की उदयपुर चिंतन बैठक के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा व आरएसएस पर बड़ा आरोप लगाया है। गहलोत ने कहा है कि विभिन्न राज्यों में हाल ही में हुए दंगों के सारे आरोपी संघ व भाजपा के है, इटली के नहीं हैं। 

विज्ञापन

गहलोत ने यह भी कहा कि जिस पार्टी को दंगों से लाभ होता है, वह उन्हें उकसाती है। हिंदुत्व उनका एजेंडा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस को दंगों से लाभ होता है? वो तो हमें सिर्फ बदनाम करते हैं।
विज्ञापन

गहलोत ने  एएनआई से बातचीत में आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में ध्रुवीकरण कर वोट लेती है। यूपी का जिक्र कर गहलोत ने कहा कि वहां 403 में एक भी अल्पसंख्यक को भाजपा ने टिकट नहीं दिया। दुनिया के मुल्क ये देख रहे हैं। देश संविधान व लोकतंत्र से चलता है। आज संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। बेरोजगारी भयंकर है। दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ। लोगों में अवसाद व तनाव बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
जांच का आदेश क्यों नहीं दे रहे अमित शाह?
गहलोत ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दंगे वाले सात राज्यों में जांच का आदेश देने का साहस क्यों नहीं दिखा रहे हैं। वह इसलिए ऐसा कर रहे हैं कि उन्हें भविष्य में बचाया जा सके। पीएम मोदी आरएसएस के प्रचारक हैं। आरएसएस व भाजपा का विलय क्यों नहीं कर लेते। 





अगर जांच करा दें, मैंने गंभीरतापूर्वक मांग की थी। एक राज्य का सीएम मांग करता है तो चूंकि संघीय व्यवस्था है, इसलिए उसकी मांग पर विचार कर जांच कराना चाहिए, ताकि भविष्य में दंगे रोके जा सकते हैं। इससे पता लग सकता है कि दंगों में कौन लोग शामिल हैं, क्या कोई विदेशी शक्ति शामिल है। गहलोत ने कहा कि भाजपा का छद्म राष्ट्रवाद है, हमारा देश हित का राष्ट्रवाद है। लड़ाई विचारधारा की है, यदि संघ व भाजपा का विलय हो जाता है तो दो विचारधारा होगी, एक हमारी व एक उनकी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed