murder in Alwar: 12 साल पहले हत्या कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, उज्जैन में बाबा बनकर कर रहा था जीवनयापन
अलवर में एक व्यक्ति की सरेआम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को उज्जैन के महाकाल के मंदिर की गलियों से गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर की राजगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर की गलियों से पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी राजू उर्फ राजेंद्र जाटव पुत्र जगदीश थाना लक्ष्मणगढ़ के मौजपुर गांव का रहने वाला है। जिस पर पांच हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
अलवर एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया हुआ है। जिसमें लंबे समय से फरार चल रहे हैं। अपराधियों के बारे में गुप्त रूप से सूचनाएं एकत्रित की जा रही है। आरोपी राजू उर्फ राजेंद्र जाटव 12 साल से फरार चल रहा था। जिसने साल 2003 में कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की सरेआम हत्या कर दी थी।
थानाधिकारी राजगढ़ विनोद सांवरिया की टीम को आरोपी के बारे में सूचना मिली की वह पीला भगवा कपड़ा पहन बाबा का रूप बनाकर उज्जैन में रह रहा है। सूचना पर विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने आरोपी के बारे में पुख्ता जानकारी मिलने पर टीम के सदस्यों ने अपना छुपाव करते हुए उज्जैन के महाकाल मंदिर की गलियों से उसे दस्तयाब कर अलवर लाकर कोतवाली थाना पुलिस को सुपुर्द किया।