{"_id":"f7f4c26e58211d513485c9e4bb11a4c6","slug":"according-to-survey-bjp-may-win-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में भी खिलेगा कमल:सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में भी खिलेगा कमल:सर्वे
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 31 Oct 2013 02:04 PM IST
विज्ञापन
सीएसडीएस सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में भी कमल खिल सकता है।
विज्ञापन
सीएसडीएस के सर्वे के मुताबिक भाजपा कुल 200 सीटों में से 115 से 125 सीटों पर विजय हासिल कर सकती है। तो वहीं कांग्रेस सिर्फ 60 से 68 सीटों पर सिमट सकती है।
दोनों मुख्य पार्टियों के अलावा बीएसपी को 4 से 8 और अन्य को 8 से 12 सीटें मिल सकती हैं।
सीएसडीएस के सर्वे के मुताबिक इस बार राजस्थान में अशोक गहलोत की वापसी मुश्किल नजर आ रही है। तो वहीं भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर सकती है।
विज्ञापन
अगर राजस्थान के वोट शेयर की बात की जाए तो भाजपा को 41 फीसदी वोट मिल सकते हैं तो वहीं कांग्रेस का वोट शेयर घटकर 32 फीसदी तक आ सकता है।
सीएसडीएस के सर्वे के मुताबिक 46 फीसदी लोग सरकार के काम से नाखुश हैं। तो वहीं 31 फीसदी लोग अशोक गहलोत के कामकाज से खुश हैं। जबकि 24 फीसदी लोगों ने अपनी कोई राय नहीं दी।
विज्ञापन
सीएसडीएस के मुताबिक जब लोगों से अशोक गहलोत सरकार को एक बार फिर मौका देने की बात की गई तो 50 फीसदी लोगों ने सहमति जताई। जबकि 38 फीसदी लोग इसके खिलाफ थे।
सीएसडीएस ने 49 विधानसभा सीटों पर 196 पोलिंग स्टेशनों पर 4427 लोगों से बात की गई।