{"_id":"cd8db2eee9b6817cd90d7327566bb2d3","slug":"acb-files-charge-sheet-in-bribe-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चित खान घूस मामले में चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्चित खान घूस मामले में चार्जशीट दाखिल
ब्यूरो/अमर उजाला,राजस्थान
Updated Thu, 05 Nov 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के चर्चित ढाई करोड़ रुपए के खान घूस मामले में बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने निलंबित प्रमुख खान सचिव अशोक सिंघवी सहित आठ अधिकारियों और खान मालिकों व दलालों के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी।
विज्ञापन
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर को तय की है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।आईजी दिनेश एमएन ने बताया की आरोपियों की गिरफ्तारी के 51वें दिन यह चार्जशीट अदालत में पेश हुई।
विज्ञापन
मामले में सिंघवी, थान विभाग के एसएमई पीआर आमेटा, एडी पंकज गहलोत, शेर खान रशीद, सीए श्याम एस. सिंघवी, दलाल संजय सेठी व धीरेंद्र को 16 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
सभी आरोपियों की जमानत अर्जियां सेशन तथा उच्च न्यायालय से खारिज हो चुकी हैं।