फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ACB caught a broker taking bribe of 12 lakhs in the name of high officials of UDH in Udaipur

Udaipur: एसीबी ने 12 लाख की रिश्वत लेते एक दलाल को पकड़ा, यूडीएच के उच्च अधिकारियों के नाम पर ले रहा था पैसा

Mon, 08 May 2023 10:22 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 08 May 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
ACB caught a broker taking bribe of 12 lakhs in the name of high officials of UDH in Udaipur
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Amar Ujala

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर से उदयपुर पहुंची स्पेशल यूनिट-2 की टीम ने सोमवार को रिश्वत लेते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। टीम ने दलाल लोकेश जैन को शहरी विकास और आवास विभाग (यूडीएच) के उच्च अधिकारियों के नाम पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी. की स्पेशल यूनिट-द्वितीय, जयपुर इकाई को पीड़ित ने शिकायत की थी उसकी भूमि के 90 ए के तहत भू-रूपांतरण के लिए एनओसी जारी करवाने के एवज में यूडीएच के उच्च अधिकारियों, अतिरिक्त मुख्य सचिव और संयुक्त सचिव के नाम पर दलाल लोकेश जैन 12 लाख रुपए रिश्वत राशि की मांग रहा है। मना करने के लिए वह परेशान कर रहा है।

विज्ञापन

ऐसे की ट्रैप कार्रवाई
एसीबी जयपुर ने मामले की पहले मामले की जांच की शिकायत सही पाई जाने पर कार्रवाई की गई। टीम ने दलाल लोकेश जैन को पीड़ित से 12 लाख रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में  यूडीएच के उच्च अधिकारियों की संलिप्तता की गहन और विस्तृत जांच की जा रही है। एसीबी के महानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed