फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ACB arrested three accused including former Alwar collector Pahadia for taking bribe of five lakhs

Rajasthan: अलवर के पूर्व कलेक्टर पहाड़िया सहित तीन आरोपी पांच लाख की घूस लेते गिरफ्तार, 16 लाख मांगे थे 

Sat, 23 Apr 2022 04:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 23 Apr 2022 04:19 PM IST
सार

अलवर के पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया की गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम जयपुर स्थित उनके आवास पर पहुंच गई है। टीम में शामिल अधिकारी घर की तलाशी ले रहे हैं। जांच में कुछ और खुलासे भी हो सकते हैं। 

विज्ञापन
ACB arrested three accused including former Alwar collector Pahadia for taking bribe of five lakhs
एसीबी की गिरफ्त में अलवर के पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया को पांच लाख रुपये की घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पूर्व कलेक्टर के साथ आरएएस अधिकारी अशोक सांखला और दलाल नितिन को भी गिरफ्तार किया है। एसीबी के अधिकारी तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन


एसीबी एएसपी विजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी कंपनी द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों को जारी रखने के लिए उससे महीने बंदी मांगी जा रही है। पूर्व जिला कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया और आरएएस अधिकारी अशोक साखला 16 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।  
विज्ञापन


एएसपी विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद एसीबी ने एक टीम का गठन किया गया। शनिवार को कार्रवाई करते हुए आरएएस ऑफिसर अशोक सांखला को 5 लाख रुपये की रिश्वत दी गई। यह रकम दलाल नीतिन को दी गई थी। इसके बाद एसीबी ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अलवर के पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़ियां तीन दिन पहले ही कार्यमुक्त हुए थे। एएसपी विजय सिंह ने बताया कि घूस में लिए गए रुपये पहाड़िया को दिए जाने थे। इसके बाद एसीबी की टीम ने नन्नूमल पहाड़िया को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम उनके जयपुर स्थित घर की तलाशी ले रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed