{"_id":"6263d9d268565f256962c28d","slug":"acb-arrested-three-accused-including-former-alwar-collector-pahadia-for-taking-bribe-of-five-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अलवर के पूर्व कलेक्टर पहाड़िया सहित तीन आरोपी पांच लाख की घूस लेते गिरफ्तार, 16 लाख मांगे थे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अलवर के पूर्व कलेक्टर पहाड़िया सहित तीन आरोपी पांच लाख की घूस लेते गिरफ्तार, 16 लाख मांगे थे
Sat, 23 Apr 2022 04:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 23 Apr 2022 04:19 PM IST
सार
अलवर के पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया की गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम जयपुर स्थित उनके आवास पर पहुंच गई है। टीम में शामिल अधिकारी घर की तलाशी ले रहे हैं। जांच में कुछ और खुलासे भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
एसीबी की गिरफ्त में अलवर के पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर के पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया को पांच लाख रुपये की घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पूर्व कलेक्टर के साथ आरएएस अधिकारी अशोक सांखला और दलाल नितिन को भी गिरफ्तार किया है। एसीबी के अधिकारी तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसीबी एएसपी विजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी कंपनी द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों को जारी रखने के लिए उससे महीने बंदी मांगी जा रही है। पूर्व जिला कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया और आरएएस अधिकारी अशोक साखला 16 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।
विज्ञापन
एएसपी विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद एसीबी ने एक टीम का गठन किया गया। शनिवार को कार्रवाई करते हुए आरएएस ऑफिसर अशोक सांखला को 5 लाख रुपये की रिश्वत दी गई। यह रकम दलाल नीतिन को दी गई थी। इसके बाद एसीबी ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अलवर के पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़ियां तीन दिन पहले ही कार्यमुक्त हुए थे। एएसपी विजय सिंह ने बताया कि घूस में लिए गए रुपये पहाड़िया को दिए जाने थे। इसके बाद एसीबी की टीम ने नन्नूमल पहाड़िया को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम उनके जयपुर स्थित घर की तलाशी ले रही है।