{"_id":"63e6727b21c5edea0a048f8d","slug":"acb-arrested-sho-and-head-constable-in-alwar-for-taking-bribe-of-25-thousand-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अलवर में SHO और हेड कांस्टेबल 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने जाल बिछाकर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अलवर में SHO और हेड कांस्टेबल 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने जाल बिछाकर की कार्रवाई
Fri, 10 Feb 2023 10:37 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 10 Feb 2023 10:37 PM IST
सार
अलवर के एक ठेका संचालक की शिकायत के बाद एसीबी ने मामले की जांच शुरू की तो वह सही पाई गई। शुक्रवार को दोनों पुलिसकर्मियों को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एसीबी की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने अलवर के मांढण थाने के उप निरीक्षक और हेड कांस्टेबल को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों पुलिस कर्मचारियों ने शराब व्यापारी से तय समय के बाद भी ठेका खोलने के लिए ये रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एक शराब के व्यापारी ने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि मांढण थाने के एसएचओ मुकेश यादव और हेड कांस्टेबल द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी।
विज्ञापन
25 हजार रुपये देने पर उसे समय के बाद भी ठेका खोलने के लिए कहा जा रहा था। वहीं, रुपये नहीं देने पर केस दर्ज करने की धमकी भी दी जा रही थी। इसके बाद भी शराब ठेकेदार ने रुपये नहीं दिए। इसके बाद एसएचओ मुकेश यादव ने ठेका संचालक के खिलाफ 29 जनवरी को केस भी दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
इधर, ठेका संचालक की शिकायत के बाद एसीबी ने मामले की जांच शुरू की तो शिकायत सही पाई गई। शुक्रवार को दोनों पुलिस कर्मियों को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि मामले को लेकर अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।