फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ACB arrested municipal council commissioner clerk and sweeper in Tonk taking bribe of one lakh rupees

Tonk: ACB ने नगर परिषद आयुक्त, लिपिक और सफाई कर्मचारी को एक लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, घर पर तलाशी जारी

Fri, 17 Feb 2023 09:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 17 Feb 2023 09:39 PM IST
सार

एसीबी टीम ने शुक्रवार को टोंक में कार्रवाई कर नगर परिषद आयुक्त, क्लर्क और सफाई कर्मचारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपियों के घर और अन्य ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन
ACB arrested municipal council commissioner clerk and sweeper in Tonk taking bribe of one lakh rupees
रिश्वत लेने वाले एलडीसी मोहम्मद सलीम और सफाई कर्मचारी ओमदेव नागर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर जयपुर नगर-3 यूनिट ने शुक्रवार को टोंक जिले में ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान एसीबी ने नगर परिषद कमिश्नर अनिता खींचड़, एलडीसी मोहम्मद सलीम और नगर परिषद के सफाई कर्मचारी ओमदेव नागर को परिवादी शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

विज्ञापन


फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी के बिल पास कराने की एवज में मांगी थी घूस
एसीबी राजस्थान के एडीजी हेमंत प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि एसीबी की जयपुर नगर-तृतीय इकाई को घूस मांगे जाने की शिकायत मिली थी। परिवादी ने शिकायत में कहा था कि नगर परिषद टोंक में उसने बनास महोत्सव के दौरान फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, स्टेज कार्यक्रम और अन्य काम करवाए थे। उनके बिल का पेमेंट करने की एवज में कमिश्नर अनिता खींचड़ की ओर से एक लाख रुपये रिश्वत की मांग कर उसे परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
ट्रैप कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को घूस लेते पकड़ा
शिकायत पर एसीबी, जयपुर के डीआईजी पुलिस कालूराम के देखरेख में एसीबी की जयपुर नगर-तृतीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुलदीप के नेतृत्व में शिकायत का वेरिफिकेशन करवाया गया। उसके बाद शुक्रवार को डिप्टी एसपी पुलिस सुरेश स्वामी ने टीम के साथ टोंक में ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान चुरू जिले के राजगढ़ निवासी टोंक नगर परिषद की आयुक्त अनिता खींचड़, टोंक की नई कॉलोनी गड्डा पहाड़िया निवासी हाल कनिष्ठ लिपिक मोहम्मद सलीम, और टोंक के विजयनगर निवासी हाल सफाई कर्मचारी ओमदेव नागर को परिवादी से एक लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों पकड़े जाने पर निरुद्ध कर लिया। अग्रिम कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घूस लेने के मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी
एसीबी के आईजी पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ और आवास समेत अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। एसीबी इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच करेगी। एसीबी एडीजी हेमंत प्रियदर्शी ने प्रदेश के लोगों से एसीबी की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 और वाट्सएप हेल्पलाइन 94135-02834 पर सातों दिन चौबीसों घंटे संपर्क कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहयोग देने की अपील की है। राज्य के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसीबी अधिकृत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed