फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ACB Action: ACB's big action in Sawai Madhopur, regional forest officer arrested red handed while taking bribe

ACB Action: एसीबी का सवाई माधोपुर में बड़ा एक्शन, क्षेत्रीय वन अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Fri, 22 Dec 2023 09:27 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाईमाधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाईमाधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 22 Dec 2023 09:27 AM IST
सार

Sawai madhopur News: प्रदेश में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा लगातार की जा रही सख्ती के बावजूद रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारी बेखौफ होकर रिश्वत की मांग कर रहे हैं। सवाई माधोपुर जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

विज्ञापन
ACB Action: ACB's big action in Sawai Madhopur, regional forest officer arrested red handed while taking bribe
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर जिले में ACB द्वारा की गई एक कार्रवाई में रणथंभौर के क्षेत्रीय वन अधिकारी और उनके चालक को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पहले भी 50 हजार रुपये पीड़ित से लिए थे।
विज्ञापन


रणथंभौर वन क्षेत्र के वन अधिकारी राजबहादुर मीना व उनके चालक होमगार्ड रामजीलाल को एसीबी ने कार्रवाई करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित डंपर चालक से पूर्व में भी  50 हजार रुपये लिए थे। एसीबी सवाई माधोपुर इकाई ने कार्रवाई करते हुए राजबहादुर मीना (क्षेत्रीय वनाधिकारी) रेंज फलौदी और उनके चालक रामजीलाल होमगार्ड को पांच हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से रिश्वत की राशि भी बरामद की है।
विज्ञापन


एसीबी के एएसपी सुरेंद्र शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़ित द्वारा एसीबी को शिकायत की गई थी कि बजरी के डंपर परिवहन पर कार्रवाई नहीं करने की ऐवज में फलौदी रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी राजबहादुर मीना प्रति डंपर पांच हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत के सत्यापन के लिए एसीबी ने आगे की कार्रवाई की। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed