{"_id":"6678ec6aa2a46b9d0a0c7174","slug":"abu-road-stone-pelting-on-abu-road-revdar-road-unknown-miscreants-continuously-threw-stones-at-vehicles-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abu Road: आबूरोड-रेवदर मार्ग पर पथराव, अज्ञात बदमाशों ने वाहनों पर लगातार फेंके पत्थर, वाहन चालकों में भय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abu Road: आबूरोड-रेवदर मार्ग पर पथराव, अज्ञात बदमाशों ने वाहनों पर लगातार फेंके पत्थर, वाहन चालकों में भय
Mon, 24 Jun 2024 09:18 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 24 Jun 2024 09:18 AM IST
सार
जिले के आबूरोड-रेवदर मार्ग पर मुंगथला गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने एक के बाद बाद एक कई वाहनों पर पथराव किया। लगातार हुए इस पथराव से वहां से गुजर रहे करीब आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों के शीशे टूट गए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबूरोड-रेवदर मार्ग पर रविवार रात मुंगथला गांव के समीप अज्ञात बदमाशों ने एक के बाद बाद एक कई वाहनों पर पथराव किया। इससे वहां से गुजर रहे आधा दर्जन वाहनों के शीशे टूट गए तथा वाहनों को नुकसान पहुंचा। भयभीत वाहन चालकों ने जैसे-तैसे आबूरोड पहुंचकर अपने साथियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
आबूरोड-रेवदर मार्ग पर वाहनों पर पथराव की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में रात में यहां से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों में हमेशा जान-माल के नुकसान का भय बना रहता है। इस मामले में पूर्व में भी कई बार गिरवर चौकी एवं आबूरोड सदर पुलिस को बताया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद रात्रिकालीन गश्त के प्रबंधों के अभाव में आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन