{"_id":"662ba59033bb757b82021cb1","slug":"abu-road-news-road-accident-took-the-lives-of-two-youth-unknown-vehicle-hit-the-bike-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abu Road News: सड़क हादसे ने ली दो युवकों की जान, अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abu Road News: सड़क हादसे ने ली दो युवकों की जान, अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर
Fri, 26 Apr 2024 06:31 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 26 Apr 2024 06:31 PM IST
सार
आबूरोड शहर में पुराना चेक पोस्ट से गांधीनगर सर्विस रोड पर सेंट पॉल स्कूल के पास हुए एक अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए सड़क हादसे ने घर जा रहे दो बाइक सवारों की जान ले ली।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के आबूरोड शहर में शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से रीको कॉलोनी की तरफ से अपने घर जा रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक दोस्त थे और घर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही रीको पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल रामनाथ अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
आबूरोड रीको पुलिस के अनुसार अंकित मारू (26) पुत्र रूपेंद्र मारू एवं ललित कुमार (22) पुत्र जुझारसिंह बंजारा शुक्रवार दोपहर रीको कॉलोनी की ओर से मोटर साइकिल पर अपने घर जा रहे थे। गांधी नगर सेंट पॉल स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए, अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन