{"_id":"64ef769a71bcce4cec01ad25","slug":"abu-road-congress-workers-met-state-co-incharge-congress-will-win-if-candidate-from-revdar-is-given-ticket-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: प्रदेश सहप्रभारी से मिले कांग्रेसी, कहा- रेवदर से अच्छे उम्मीदवार को टिकट दें तो जीत पक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: प्रदेश सहप्रभारी से मिले कांग्रेसी, कहा- रेवदर से अच्छे उम्मीदवार को टिकट दें तो जीत पक्की
Wed, 30 Aug 2023 10:34 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, माउंट आबू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, माउंट आबू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:34 PM IST
सार
कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकास के काम लगातार करवाए जा रहे हैं। रेवदर विधानसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद नीरज डांगी की टीम ने आमजन को जोड़ा है। जबकि बीते 15 साल से भाजपा विधायक यहां प्रतिनिधत्व कर रहे हैं। उनके क्षेत्र की उपेक्षा और निष्क्रियता के चलते लोगों में रोष है।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने की प्रदेश सह प्रभारी से मुलाकात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबूरोड नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित जोशी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सहप्रभारी विरेंद्रसिंह राठौड़ से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव के लिए विचार विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिरोही के रेवदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक की निष्क्रियता से लोगों में रोष है। अगर, कांग्रेस योग्य उम्मीदवार को टिकट देगी तो जीत हमारी होगी।
विज्ञापन
कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकास के काम लगातार करवाए जा रहे हैं। रेवदर विधानसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद नीरज डांगी की टीम ने आमजन को जोड़ा है। जबकि बीते 15 साल से भाजपा विधायक यहां प्रतिनिधत्व कर रहे हैं। उनके क्षेत्र की उपेक्षा और निष्क्रियता के चलते लोगों में रोष है।
विज्ञापन
प्रदेश सहप्रभारी विरेंद्रसिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं के मुताबिक टिकट दिलवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष वजीर पठान, जिला महामंत्री राजेंद्र सैनी, नूरमोहम्मद, नारायण परिहार, गजेंद्र काग, पार्षद सुमित जोशी, दिनेश मेघवाल, सुनील खोत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अमराराम गरासिया, महामंत्री अब्दुल कयूम, नारायण परिहार आईटी सेल के जितेंद्र मारू, नगर सचिव गजेंद्र काग, निजामखान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वजीर पठान, महामंत्री नूर मोहम्मद, अब्दुलभाई और सैनी समाज अध्यक्ष राजेंद्र सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन