{"_id":"640de640b4956a15330deca8","slug":"aap-will-take-out-tiranga-yatra-in-jaipur-on-13-march-arvind-kejriwal-and-bhagwant-mann-will-be-included-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: आप जयपुर में कल निकालेगी तिरंगा यात्रा, अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम मान भी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: आप जयपुर में कल निकालेगी तिरंगा यात्रा, अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम मान भी होंगे शामिल
Sun, 12 Mar 2023 08:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 12 Mar 2023 08:18 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने बताया कि 13 मार्च को जयपुर में पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमे शामिल होने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जयपुर आएंगे।
विज्ञापन
सीएम केजरीवाल और भगवंत मान कल आएंगे जयपुर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आम आदमी पार्टी सोमवार 13 मार्च को राजस्थान की राजधानी जयपुर में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस तिरंगा यात्रा में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कल जयपुर आएंगे और तिरंगा यात्रा में सीएम केजरीवाल के साथ शामिल होंगे। यात्रा दोपहर दो बजे जयपुर के बापू बाजार से शुरू होगी। इस दौरान सीएम केजरीवाल एक सभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने बताया कि 13 मार्च को जयपुर में पार्टी की ओर से निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जयपुर आएंगे। तिरंगा यात्रा की शुरूआत बापू बाजार के सांगानेरी गेट से होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश और राजस्थान को नंबर वन बनाने के लिए तिरंगा यात्रा एक अभियान की शुरुआत है। इस अभियान के माध्यम से हम देश के हर कोने में एक सकारात्मक राजनीति की शुरुआत करना चाहते हैं। देश को अरविंद केजरीवाल की राजनीति से जोड़ना चाहते हैं। हम देश और राजस्थान में अच्छे स्कूल और अस्पताल बनाने की राजनीति की शुरुआत करना चाहते हैं।
विज्ञापन