फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Aam Aadmi Party to organize a two-day convention in Jaipur

AAP in Rajasthan: पंजाब में जीत के बाद राजस्थान पर आम आदमी पार्टी की नजर, जयपुर में होगा दो दिवसीय सम्मेलन 

Sun, 20 Mar 2022 01:17 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 20 Mar 2022 01:17 PM IST
सार

पंजाब में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने राजस्थान जीतने के लिए भी कमर कस ली है। पार्टी 26-27 मार्च को जयपुर में सम्मेलन आयोजित करने जा रही है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party to organize a two-day convention in Jaipur
राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आप - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनावों में अपनी शानदार जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी अब राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में तीसरे मोर्चे की पार्टी बन सकती है। 'आप' अब राजस्थान पर ध्यान केंद्रित कर रही है। अब पार्टी जयपुर में दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। जिससे राज्य में संगठन को मजबूत किया जा सके।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी का ये सम्मेलन 26-27 मार्च को आयोजित किया जाएगा। जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह कार्यक्रम के दौरान पार्टी की कल्याणकारी नीतियां लोगों के सामने रखेंगे।

विज्ञापन

सभी कार्यकर्ता लेंगे हिस्सा
पार्टी नेताओं ने यह भी कहा कि सम्मेलन के दौरान द्वारका से आम आदमी पार्टी  के विधायक और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा को राजस्थान की जिम्मेदारी दी जा सकती है। आप के राज्य सह प्रभारी खेमचंद जागीरदार ने बताया कि पार्टी दो दिवसीय सम्मेलन 'विजय उत्सव' आयोजित करने जा रही है और राजस्थान में संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता इसमें हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम की होगी घोषणा

जागीरदार ने कहा कि पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। राजस्थान पंजाब का पड़ोसी राज्य है और नई दिल्ली के करीब है। इसलिए राज्य में संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी दो दिवसीय सम्मेलन कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही राजस्थान में अपने प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य में लोगों को मुख्यधारा के राजनीतिक दलों का विकल्प देने के लिए जल्द ही सदस्यता अभियान भी चलाएगी।


बता दें कि 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 200 सीटों पर 142 उम्मीदवार खड़े किए थे लेकिन पार्टी एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed