Rajasthan: फेसबुक पर युवक को मिली धमकी-एक गर्दन निकल गई शांति से नहीं बैठोगे क्या, मामला दर्ज
आरोपी ने फेसबुक पर युवक को धमकी दी गई। जिसके बाद युवक घबरा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार
उदयपुर के कन्हैया लाल की तरह भीलवाड़ा के आसीन्द में रहने वाले एक युवक को जान से मारने की धमकी दी गई। इस बात को लेकर युवक डर गया। बाद में टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में मामला पंजीबद्व किया गया है।
आसींद निवासी नारायण लाल पुत्र मियाराम गुर्जर छात्र है। नारायण गुर्जर ने थाने में रिपोर्ट दी कि उसने फेसबुक पर संगीत वीडियो डाल रखे हैं, साथ ही उसने सोशल मीडिया पर किसी भी समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट नहीं डाली है।इसके बावजूद भी महफूज मंसूरी नाम के एक समुदाय विशेष के युवक ने उसकी फेसबुक पोस्ट के वीडियो पर आपत्तिजनक कमेंट करते हुए दोनों समुदायों के बीच द्वेषता फैलाने के लिए फोटो डालें। इस दौरान उसने कमेंट करते हुए कन्हैया के हत्यारों की फोटो डालकर कमेंट किए । इस बात की जानकारी सामने आने के बाद कस्बे में एक बार फिर से तनाव की स्थिति पैदा हो गई पर पुलिस ने समय रहते स्थिति संभाल ली।
इस मामले पर आसींद थाना अधिकारी सतीश मीणा ने कहा है कि आसींद के नारायण लाल गुर्जर ने एक मामला दर्ज करवाया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट करने के आरोपी के खिलाफ जांच जारी है ।
बता दें कि महफूज मंसूरी नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर उदयपुर हत्याकांड के मुख्य अभियुक्तों के फोटो के साथ 'एक धमकी दी कि एक गर्दन निकल गई है शांति से नहीं बैठोगे क्या’ के साथ एक फोटो फोटो डाली। सोशल मीडिया पर इस तरह की धमकी भरी पोस्ट के बाद नारायण गुर्जर घबरा गया और उन्होंने अपने हिंदू संगठन के व्यक्तियों को यह बात बताई। बता दें कि उदयपुर के कन्हैया हत्याकांड के मुख्य आरोपी अत्तारी आसींद का रहने वाला था।