फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A young man who came from Gujarat to Rajasthan to meet a girl was beaten up by some people

लड़की से मिलने गुजरात से राजस्थान पहुंचा युवक, दबंगों ने निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो किया वायरल

Wed, 04 Mar 2020 09:03 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Wed, 04 Mar 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
A young man who came from Gujarat to Rajasthan to meet a girl was beaten up by some people
राजस्थान पुलिस

राजस्थान में सरपंच के पति और दबंगों द्वारा गुजरात के एक व्यक्ति को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। मामला 29 फरवरी का है। रानीवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में एक सरपंच के पति समेत कुछ दबंगों ने एक युवक को पहले तो निर्वस्त्र कर पीटा फिर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

विज्ञापन


सोमवार शाम वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात का रहने वाला युवक राजस्थान के एक गांव की किसी युवती से फोन पर बात करता था।
विज्ञापन


युवक उससे मिलने के लिए गुजरात से राजस्थान आया था। जब वो गांव की तरफ जा रहा था तो कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार गुजरात निवासी प्रवीण कोली ने बताया कि 29 फरवरी की शाम वह रानीवाड़ा का तरफ जा रहा था। रास्ते में आरोपियों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की फिर उसे गांव ले गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वहां उसे रस्सी से बांध दिया और निर्वस्त्र कर उसकी लाठियों से पिटाई की। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed