{"_id":"5fcdfc1554440f794c71af19","slug":"a-young-man-tied-up-and-beaten-up-for-taking-the-cow-in-alwar-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर में मॉब लिंचिंग की कोशिश: गोकशी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर में मॉब लिंचिंग की कोशिश: गोकशी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
Mon, 07 Dec 2020 03:44 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अनिल पांडेय
Updated Mon, 07 Dec 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के अलवर में मॉब लिंचिंग की कोशिश का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक युवक को लोगों ने गोकशी के आरोप में पकड़ लिया और उसे खंभे से बांधने के बाद जमकर पीटा। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, अलवर जिले के खैरथल क्षेत्र के गिरवास गांव के जंगल से तीन युवकों द्वारा गोवंश ले जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वहां ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ रखा था। उसे खंभे से बांधने के बाद पीटा गया था। पुलिस ने युवक के कब्जे से एक सांड छुड़वाया, जबकि उसके दोनों साथी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन