{"_id":"64ca3c9af9afac3b9d034415","slug":"a-speeding-truck-hit-a-car-on-nh-23-in-karauli-three-youths-died-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: करौली में NH-23 पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: करौली में NH-23 पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
Wed, 02 Aug 2023 04:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 02 Aug 2023 04:53 PM IST
सार
NH-23 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के करौली जिले में सरमथुरा मार्ग स्थित एनएच-23 मचानी गांव के पास एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों के शव करौली अस्पताल की की मोर्चरी में रखवाया गया है। मासलपुर थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मासलपुर थाना एएसआई हरि सिंह ने बताया कि सरमथुरा निवासी शफीक खान पुत्र रफीक खान (32), छोटू उर्फ भोंगा पुत्र सोहनलाल निवासी डोमई और अमित पुत्र भगवान सिंह (18) निवासी रोहर मासलपुर कार से करौली की तरफ से कहीं जा रहे थे। इस दौरान एनएच-23 पर मचानी गांव के पास सरमथुरा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में कार सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें करौली अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। परिजनों की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन