{"_id":"58c7a5774f1c1b6b3732a350","slug":"a-neighbor-raped-a-five-year-old-girl-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर पांच साल की बच्ची से पड़ौसी ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर पांच साल की बच्ची से पड़ौसी ने किया दुष्कर्म
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 14 Mar 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
RAPE
- फोटो : demo pic
अजमेर के किशनगढ़ तहसील में होली के दिन पांच साल की बच्ची से पड़ौसी युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म से गंभीर रुप से जख्मी बच्ची को अजमेर के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुकदमा दर्ज होने के महज एक दिन बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
थानाप्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शंकरलाल नायक है। वह पीड़िता बच्ची की गांधी नगर क्षेत्र में मौसी के मकान में किराए से रहता है। इसी के पड़ौस में बच्ची भी परिवार के साथ रहती है। पुलिस के अनुसार पांच साल की बच्ची होली के दिन शाम को घर के बाहर खेल रही थी। तभी 38 वर्षीय आरोपी शंकरलाल उस बच्ची को अकेला देख उसे टीवी दिखाने के बहाने बहला—फुसलाकर अपने घर ले जा गया और दुष्कर्म किया।
इसके बाद खून से लथपथ बच्ची रोते बिलखते घर पहुंची। बच्ची को तरह से देखकर परिजन घबरा गए। उनके पूछने पर बच्ची ने सारा घटनाक्रम बता दिया। परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो वह गायब मिला। तब बच्ची के पिता ने किशनगढ़ थाने में पहुंचकर शिकायत दी। मामले को गंभीरता से लेकर थानाप्रभारी अजीत सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।