फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A mixed picture across Alwar four municipalities Congress won two, BJP won one unopposed

अलवर की चार नगर पालिकाओं में अलग-अलग तस्वीर: दो पर कांग्रेस, एक में भाजपा निर्विरोध; यहां निर्दलीय जीती

Tue, 22 Sep 2026 07:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Sep 2026 07:09 PM IST
सार

अलवर जिले की चार नगर पालिकाओं में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में थानागाजी और बड़ौदामेव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। खेड़ली में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, जबकि लक्ष्मणगढ़ में निर्दलीय शकुंतला देवी ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन
A mixed picture across Alwar four municipalities Congress won two, BJP won one unopposed
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर जिले की चार नगर पालिकाओं में उपाध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजों में अलग-अलग राजनीतिक समीकरण देखने को मिले। थानागाजी और बड़ौदामेव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की, जबकि खेड़ली में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, लक्ष्मणगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन

थानागाजी में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय की जीत
थानागाजी नगर पालिका में वार्ड 16 की निर्दलीय पार्षद पंकज सैनी को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया था। पंकज सैनी को 16 वोट मिले, जबकि भाजपा की वार्ड 13 की पार्षद पूजा शर्मा को नौ वोट प्राप्त हुए। पंकज सैनी ने सात वोट के अंतर से जीत दर्ज की। निर्वाचन अधिकारी अरविंद कविया ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा।

विज्ञापन

बड़ौदामेव में कांग्रेस की शबनम रवि खान जीतीं
बड़ौदामेव नगर पालिका में अध्यक्ष पद भाजपा के खाते में जाने के बाद उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी शबनम रवि खान को 14 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी इदरिश को 11 वोट प्राप्त हुए। शबनम रवि खान ने तीन वोट के अंतर से जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: छापे-नोटिस-गिरफ्तारी और आधी रात में कोर्ट, जानें चुनाव मैनेजमेंट की पूरी कहानी

खेड़ली में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध
खेड़ली नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध रहा। वार्ड 24 के भाजपा पार्षद ओमप्रकाश शर्मा 'लालपुरिया' के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने निर्धारित समय सीमा में नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया। इससे पहले अध्यक्ष पद पर भी भाजपा के पवन कुमार जैन निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

लक्ष्मणगढ़ में निर्दलीय शकुंतला देवी की जीत
लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका में भाजपा और कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद के लिए कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा। यहां निर्दलीय प्रत्याशी शकुंतला देवी ने दूसरे निर्दलीय उम्मीदवार भूपेंद्र राघव को हराकर जीत दर्ज की। इससे पहले पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की मीना गुप्ता निर्वाचित हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed