{"_id":"64e39daeca3060a7b50d6264","slug":"a-case-of-rape-of-a-minor-was-registered-against-the-police-asi-in-dausa-s-women-s-police-station-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: ASI पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप; पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: ASI पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप; पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में मामला दर्ज
Mon, 21 Aug 2023 10:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 21 Aug 2023 10:54 PM IST
सार
नाबालिक अपने रिश्तेदार के यहां दौसा के पास गांव में आई हुई थी। शौच के लिए गई हुई थी इसी दौरान ASI ने नाबालिग के साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
महिला पुलिस थाने में ASI पर मामला दर्ज किया गया।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
दौसा जिले में राजस्थान पुलिस के एएसआई के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। दौसा के महिला थाने में अलवर जिले के थाना टहला में एएसआई के पद पर तैनात रूपसिंह खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
मुकदमा पीड़ित नाबालिग लड़की के पिता ने दर्ज करवाया है। उसने बताया कि बच्ची 18 अगस्त को अपने रिश्तेदार के यहां दौसा के पास गांव में आई हुई थी। इसी दौरान आरोपी एएसआई भी गांव में आया हुआ था। उसकी 16 साल की बेटी शौच करने गई हुई थी। तब उसके साथ आरोपी एएसआई ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर रविवार देर रात महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सोनीलाल मीणा ने बताया कि पीड़ित लड़की और आरोपी एक ही ज़िले के रहने वाले हैं। पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। बयान दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अलवर के टहला थाने के ASI रूप सिंह पर आरोप
महिला थाना अधिकारी सोनीलाल मीणा ने बताया कि 18 अगस्त को नाबालिग लड़की उसके ताऊ की लड़की के ससुराल गांव में आई थी। उसी समय उस गांव में आरोपी एएसआई रूपसिंह भी आया हुआ था। जब नाबालिग रात को शौच के लिए घर से निकली, तो अलवर जिले के टहला थाने पर तैनात रूपसिंह एएसआई ने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। महिला थाने ने पीड़िता का मेडिकल भी करवा दिया है। इस मामले में पुलिस अब जांच में जुट गई है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में दौसा जिले के बसवा थाने में दर्ज हुआ था और उस मामले का आरोपी भी राजस्थान पुलिस का एक जवान था। दौसा जिले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ इसी महीने में रेप के दो मामले दर्ज हुए हैं ।
विज्ञापन