फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   82 quintals of ammonium nitrate, 2095 gelatin sticks and detonators seized in Jaipur

Rajasthan: जयपुर में घरों के बीच मिला 'विस्फोटक गोदाम', 82 क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट, 2095 जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर जब्त

Sun, 17 Jul 2022 07:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 17 Jul 2022 07:45 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जब्त किए गए विस्फोटक की कीमत 12 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
82 quintals of ammonium nitrate, 2095 gelatin sticks and detonators seized in Jaipur
पुलिस ने जब्त किया विस्फोटक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जयुपर में एक रिहायशी मकान से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक बरामद दिया है। यहां से 82 क्विंटल 64 किलो अमोनियम नाइट्रेट, 3250 मीटर फ्यूज वायर, 2095 जिलेटिन की छड़ें और 1600 डेटोनेटर मिले हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आपस में सगे भाई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जब्त किए गए विस्फोटक की कीमत 12 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्राइम ब्रांच टीम को रविवार दोपहर मुखबिर ने सूचना दी कि शहर के मोहनवाड़ी में एक मकान में अवैध विस्फोटक पदार्थ का गोदाम है। यहां भारी मात्रा में विस्फोटक रखा गया है। सूचना पर क्राइम ब्रांच के आला अधिकारियों ने एक टीम बनाई और मौके पर पहुंचकर मकान पर दबिश दी। इस दौरान कालू राम (56) और गोपाल लाल (48) को गिरफ्तार किया गया। दोनों सगे भाई हैं। वहीं क्राइम ब्रांच की टीम ने मकान से 82 क्विंटल 64 किलो अमोनियम नाइट्रेट, 3250 मीटर फ्यूज वायर, 2095 जिलेटिन की छड़ें और 1600 डेटोनेटर बरामद किए हैं। 
विज्ञापन

 
प्राथमिकी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह 2 साल से विस्फोटक पदार्थों का धंधा कर रहे थे। सभी विस्फोट सामग्री वह जगदीश सिंह निवासी नीमकाथाना सीकर से खरीदते थे। पत्थर की खानों में इसे अवैध रूप से सप्लाई करते थे। इस पर उन्हें करीब 30 फीसदी का मुनाफा होता था। किसी को शक न हो इसलिए उन्होंने रिहायशी मकान को गोदाम बना लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed