फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   70 year old woman gives birth to son through IVF technology in Alwar

Rajasthan: 54 साल बाद बुजुर्ग दंपति के घर गूंजी किलकारी, 70 साल की महिला ने दिया बेटे को जन्म

Tue, 09 Aug 2022 03:10 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 09 Aug 2022 03:10 PM IST
सार

अलवर में 70 साल की बुजुर्ग महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टर का दावा है कि इतनी उम्र में बच्चे को जन्म देने का राजस्थान का यह अनोखा मामला है। करीब 2 साल पहले इलाज महिला का इलाज किया गया। 

विज्ञापन
70 year old woman gives birth to son through IVF technology in Alwar
बुजुर्ग महिला ने दिया बेटे को जन्म - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान के अलवर में 70 साल की बुजुर्ग महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। शादी के करीब 54 साल बाद बुजुर्ग दंपत्ति को घर संतान पैदा होने से खुशी का माहौल है। महिला के पति की उम्र 75 साल है। आईवीएफ तकनीक के जरिए बुजुर्ग माता-पिता बने है। डॉक्टर का दावा है कि इतनी उम्र में बच्चे को जन्म देने का राजस्थान का यह अनोखा मामला है। 
विज्ञापन


आईवीएफ प्रक्रिया टेस्ट ट्यूब बेबी की मदद से महिला ने बेटे को जन्म दिया है। अलवर जिले के एकमात्र रजिस्टर्ड आईवीएफ सेंटर इंडो आईवीएफ टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर ने अपने स्थापना के दस साल बाद यह चमत्कार किया है। IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन ) एक्सपर्ट डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि चंद्रवती और गोपी सिंह झुंझुनू के सिंघाना गांव के रहने वाले हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई जगह आईवीएफ तकनीकी से बच्चा पैदा करने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने करीब 2 साल पहले इलाज कराया था। 9 माह पहले आईवीएफ प्रक्रिया से गर्भवती हुई थी। 
विज्ञापन


50 साल से ऊपर की महिला आईवीएफ तकनीकी के जरिए टेस्ट ट्यूब बेबी नहीं कर सकती है। सरकार ने टेस्ट ट्यूब बेबी को लेकर असिस्टेड रीप्रोडेक्टिव टेक्नीक कानून बना दिया है। जून 2022 को यह कानून लागू हो गया है। इस तकनीकी से बच्चे पैदा करने के लिए महिला की उम्र 50 साल से कम होने चाहिए। बताया गया है कि कानून बनने से पहले का यह केस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायर्ड फौजी बने है पिता
गोपी सिंह रिटायर्ड फौजी हैं। फौज से रिटायर्ड हुए 40 साल हो चुके हैं। इन्होंने बांग्लादेश के युद्ध में गोली भी खाई थी। 1983 में सेना से रिटायर हुए और 1968 से बच्चे का इंतजार था। उनके घर में चिराग जला है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed