फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   7 people killed in two separate road accidents in rajasthan

राजस्थान: दो अलग-अलग सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 04 Apr 2021 04:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 04 Apr 2021 04:51 PM IST
सार

  • जालोर और राजसमंद जिलों में सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसे 
  • घटना के बाद परिवार में मातम का मौहल 

विज्ञापन
7 people killed in two separate road accidents in rajasthan
सड़क हादसे (सांकेतिक फोटो) - फोटो : road accident

विस्तार

राजस्थान के जालोर और राजसमंद जिलों में रविवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे घायल हो गए । पुलिस ने बताया कि जालोर जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक ट्रेलर और कार की आमने सामने भिड़ंत में कार में सवार दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी खम्माराम बिश्नोई ने बताया कि जोधपुर से सांचौर जा रही कार की परावा के पास सामने से आ रहे एक तेज गति के बेकाबू ट्रेलर से भिडंत हो गई।  जिससे कार में सवार शांति देवी उसके दो बेटों भजन लाल, दिनेश और दोहिता जसराज, दोहिती हातिशा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


कार पलटने से हुआ हादसा
वहीं राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र में हुए एक अन्य सड़क हादसे में कार के पलट जाने से उसमें सवार एक दंपत्ति की मौत हो गई। जबकि उनके दो बच्चे घायल हो गए। थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि सूरत से हनुमानगढ़ जा रही कार टोगी गांव के पास पलट जाने से उसमें सवार एक दंपत्ति सिद्धार्थ बेनीवाल और उनकी पत्नी सुमन बेनीवाल की मौत हो गई जबकि उनके दो बच्चे घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड ज्यादा होने की वजह से यह हादसा हुआ । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में मातम का मौहल बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed