{"_id":"6422fe711d3ad2df4502d0ed","slug":"63-teams-of-barmer-police-raided-135-places-48-miscreants-arrested-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बाड़मेर पुलिस ने चलाया 'ऑपरेशन वज्रघात', 63 टीमों ने 135 स्थानों पर दी दबिश, 48 बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बाड़मेर पुलिस ने चलाया 'ऑपरेशन वज्रघात', 63 टीमों ने 135 स्थानों पर दी दबिश, 48 बदमाश गिरफ्तार
Tue, 28 Mar 2023 09:00 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 28 Mar 2023 09:00 PM IST
सार
बाड़मेर पुलिस ने 'ऑपरेशन वज्रघात' चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की 63 टीमों ने 135 स्थानों पर रेड मारकर 48 बदमाश गिरफ्तार कर 12 संदिग्ध वाहन और 1200 लीटर अवैध डीजल को जब्त किया है।
विज्ञापन
अपराधियों के खिलाफ बाड़मेर पुलिस की सख्त कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर जिला एसपी दिगंत आनंद की अगुवाई में मंगलवार को अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिले भर में ऑपरेशन वज्रघात चलाया गया। 63 विशेष टीमों में शामिल 304 पुलिसकर्मियों ने मंगलवार अलसुबह 135 स्थानों पर दबिश में 48 बदमाशों को गिरफ्तार कर 12 संदिग्ध वाहन और 1200 लीटर अवैध डीजल जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिले में विशेष अभियान 'ऑपरेशन वज्रघात' चलाया गया। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बाड़मेर, बालोतरा के सुपरविजन और जिले के सर्किल ऑफिसर्स के नेतृत्व में जिले के सभी थानाधिकारियों के साथ कार्ययोजना बनाकर पुलिस की 63 विशेष टीमें बनाई गईं। 304 पुलिस अधिकारियों और जवानों को शामिल कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
कुल 48 अपराधियों को पकड़ने में सफलता
गठित विशेष पुलिस टीमों ने अलसुबह अपराधियों को टारगेट करते हुए 135 सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान कुल 48 अपराधियों को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की गई। जिसमें 4 मफरूर, 5 स्थाई वारंटी, 3 ईनामी अपराधी, 11 विभिन्न प्रकरणों में वांछित अपराधी और 9 गिरफ्तारी वारंट के कुल 32 अपराधी गिरफ्तार किए गए। 16 गैरसायल को धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया।
विभिन्न स्थानों से 12 संदिग्ध वाहन जब्त किए गए। एक स्थान पर 1200 लीटर डीजल अवैध अवैध रूप से स्टोरेज किया हुआ था, जिसे ज़ब्त कर कार्यवाही के लिए रसद विभाग को सूचित किया गया। इस कार्यवाही में 2000 हजार रुपए के 2 ईनामी अपराधी लोकेश जाट पुत्र मुकनाराम निवासी जाखड़ों की ढाणी थाना सदर, जुंझाराम जाट पुत्र बाबु राम निवासी रामदेरीया थाना सदर बाड़मेर और 500 रुपए का ईनामी अपराधी जोगाराम जाट पुत्र आसुराम निवासी नांद थाना बाड़मेर ग्रामीण को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। 'ऑपरेशन वज्रघात' विशेष अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने पूरी मॉनिटरिंग करते हुए पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए धरपकड़ कार्रवाई को अंजाम दिया।