{"_id":"5ceb65babdec22073964fd20","slug":"60-year-old-axed-his-wife-to-death-over-dancing-with-another-woman-in-marriage-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में दूसरी महिला के साथ डांस कर रहा था पति, घर पहुंचते ही कर दिया कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में दूसरी महिला के साथ डांस कर रहा था पति, घर पहुंचते ही कर दिया कांड
Mon, 27 May 2019 06:46 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 27 May 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजस्थान के उदयपुर में एक 60 साल के बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने रविवार को बताया कि दोनों के बीच शादी समारोह में दूसरी महिला के साथ डांस करने को लेकर काफी तीखी बहस हुई थी।
विज्ञापन
आरोपी का नाम काशुराम है और वह अपने पड़ोसी परिवार की शादी में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को पनवाड़ा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गया था। समारोह में उसकी पत्नी भिखाली भी उसके साथ थी। शादी में वह दूसरी महिला के साथ डांस कर रहा था जिसके कारण उसकी पत्नी नाराज हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी जब घर वापस आए तो उनके बीच तीखी बहस होने लगी। जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी पर गुस्से में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पीड़िता की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को घटना की जानकारी मृतक के सौतेले बेटे ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
नकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पनवाड़ा पुलिस स्टेशन ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने पीड़िता के शव को उसके रिश्तेदारों के हवाले कर दिया है। रविवार को काशुराम को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन