{"_id":"622b6a71b8633307620b5bbe","slug":"55-lakh-ganja-seized-in-jaipur-four-smugglers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 Lakh Ganja Seized: दो ट्रकों से पकड़ा गया 305 किलो गांजा, विशाखापट्टनम से भीलवाड़ा ले जा रहे थे चार तस्कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 Lakh Ganja Seized: दो ट्रकों से पकड़ा गया 305 किलो गांजा, विशाखापट्टनम से भीलवाड़ा ले जा रहे थे चार तस्कर
Fri, 11 Mar 2022 08:57 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 11 Mar 2022 08:57 PM IST
सार
सीआइडी जयपुर और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अजमेर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 305 किलो का गांजा जब्त किया है। बाजार में इसकी कीमत 50 लाख रुपए बताइ जा रही है। पुलिस गिरफ्त में आए तस्कर गांजा विशाखापट्टनम से भीलवाड़ा ले जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीआइडी क्राइम ब्रांच जयपुर और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अजमेर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 55 लाख रुपए का गांजा पकड़ा है। टीम ने चित्तौड़गढ़ जिले में सदर थाना इलाके के ओछ्ड़ी टोल नाका पर नाकाबंदी कर दो 12 चक्का ट्रकों से 305 किलो गांजा बरामद किया है। इस दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विशाखापट्टनम से गांजे की तस्करी कर तस्कर भीलवाड़ा ले जा रहे थे।
विज्ञापन
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध (एडीजी) डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर श्रवण नाथ पुत्र उदा नाथ योगी (26), परमेश सेन पुत्र भैरू सेन (24), मोती नाथ पुत्र शंकर नाथ (32) और कमलेश नाथ पुत्र सूखा नाथ (25) गांव दामनिया तहसील मांडलगढ़ थाना भीलवाड़ा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने ट्रेलर मालिक शंकर सिंह शक्तावत निवासी आमली भीलवाड़ा के लिए विशाखापट्टनम से गांजा तस्करी करना कबूल किया है। एडीजी डॉ. प्रकाश ने बताया कि तस्करों की सूचना पर शंकर सिंह की गिरफ्तारी के लिए टीम ने संभावित स्थान पर दबिश दी, लेकिन भनक लगते ही वह फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कई साल से महीने में दो बार विशाखापट्टनम से ग्रेनाइट का पत्थर लेकर जाते हैं। वहां से आते समय ट्रक मालिक के कहने पर गांजा लेकर आते हैं। उन्होंने बताया कि शंकर सिंह 2 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से गांजा मंगवाकर 15 हजार रुपये प्रति किलो तक बेच देता है।
सीआइडी क्राइम ब्रांच के डीआईजी डॉ. राहुल प्रकाश ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर से मिली सूचना पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अजमेर की टीम को साथ लेकर चित्तौड़गढ़ के ओछ्ड़ी टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान दो 12 चक्का ट्रको को रुकवा कर तलाशी ली। इस दौरान एक विशेष प्रकार के बॉक्स में कट्टो में छिपाकर रखा गया 305 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया गया। डीआईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि चारों तस्करों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।