{"_id":"a4244e5ff70af8313319eb7d0c7c5bc9","slug":"5-suspected-caught-in-rajsthan-by-ats","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान से पांच और संदिग्ध आतंकी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान से पांच और संदिग्ध आतंकी पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, राजस्थान
Updated Fri, 28 Mar 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में पुलिस का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। जयपुर, जोधपुर के बाद बुधवार देर रात सीकर से भी स्थानीय पुलिस और एटीएस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इन लोगों की धरपकड़ पिछली कार्रवाइयों में गिरफ्तार संदिग्धों से जानकारी के आधार पर हई है।
सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार को इन संदिग्धों में जयपुर लाया गया। इन पांचों संदिग्धों को पुराने सीकर क्षेत्र से पकड़ा गया है। फिलहाल इस बारे में एटीएस और सीकर पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
नेटवर्क तोडऩा चाहती है पुलिस
राजस्थान में आतंकी गतिविधियों के नेटवर्क होने का संदेह है, जिसे एटीएस लोकसभा चुनाव से पहले तोडऩे में जुटी है। इसी के तहत जयपुर जिले में रहने वाले करीब दो दर्जन लोगों पर खुफिया पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
पाकिस्तान बॉर्डर के आसपास स्थित इलाकों पर बेहद सख्त निगरानी कर दी गई है।