{"_id":"6263d071f0c18c15e4477da1","slug":"31-cases-of-corona-in-jaipur-141-patients-active-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"corona case: एक महीने बाद जयुपर में मिले 30 से ज्यादा केस, प्रदेश में 141 एक्टिव मामले, यह सतर्कता बरतने के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
corona case: एक महीने बाद जयुपर में मिले 30 से ज्यादा केस, प्रदेश में 141 एक्टिव मामले, यह सतर्कता बरतने के संकेत
Sat, 23 Apr 2022 03:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 23 Apr 2022 03:39 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को 31 लोगों की रिपॉर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले जयपुर में 25 मार्च को 30 केस मिले थे। करीब एक महीने बाद एक बार संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में एक फिर कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है। सबसे ज्यादा केस प्रदेश की राजधानी जयपुर में मिल रहे हैं। शुक्रवार को यहां करीब एक महीने बाद 30 से ज्यादा मामले सामने आए। इसमें पांच स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि एक बार प्रदेश में पहले जैसे हालात ना हो जाए। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है टीकाकरण के कारण कोरोना संक्रमण का ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। फिर लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले में 1414 लोगों में से 31 की रिपॉर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले जयपुर में 25 मार्च को 30 केस मिले थे। करीब एक महीने बाद एक बार संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। राहत की बात यह है कि जयपुर में 16 मार्च के बाद संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुइ है।
विज्ञापन
प्रदेश में 141, जयपुर में 124 सक्रिय मरीज
प्रदेश में कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। यहां अब 141 एक्टिव केस हैं। जिसमें से अकेले जयपुर में ही 124 केस सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ज्यादातर मरीज कम लक्षण वाले हैं। ऐसे में सभी का इलाज घर पर ही किया जा रहा है।
विज्ञापन