फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   28 lakh rupees theft in farmers house in Bikaner

Rajasthan: बीकानेर में किसान के घर से 28 लाख रुपये की चोरी, कार से चोरी करने आए चोर

Sat, 03 Sep 2022 02:47 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 03 Sep 2022 02:47 PM IST
सार

 चोर कार से चोरी करने आए थे। पहले उन्होंने रेकी की। फिर चोर छत के रास्ते मकान में उतरे और उन्होंने घर में रखे दो संदूकों पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन
28 lakh rupees theft in farmers house in Bikaner
किसान के घर चोरी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के गांव लोडेरा में एक किसान के घर में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर छत के रास्ते मकान में उतरे और एक कमरे में रखी दो संदूकों से लाखों रुपए के जेवरात, नकदी चोरी कर फरार हो गए।

विज्ञापन


श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल ने बताया कि गांव के किसान बजरंग पुत्र गणपत गोदारा के घर छत के रास्ते चार चोर उतरे। चोरों ने सोना-चांदी, नगदी जो हाथ लगा, सब ले गए। बताया जा रहा है कि ये चोर कार में आए थे। एक आरोपी कार में ही रुका। बाकी चार जने घर के बाहर लगे कंटीले तारों को काटकर घर के अंदर घुसे। पहले चोरों ने आसपास के घरों की रेकी की। उसके बाद जब उन्होंने देखा कि बजरंग गोदारा का परिवार घर के आगे आंगन में सो रहा था।

विज्ञापन


मौका पाकर चोर मकान के ऊपर चढ़ गए। सीढ़ियों के रास्ते मकान में उतरे और चोरी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर लगभग 28 लाख रुपए की नकदी-जेवरात लेकर रफ्फूचक्कर हो गए। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर चोरों की पहचान करने में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed