{"_id":"61ee9cde07e6cf1f4324b082","slug":"24-people-arrested-for-rave-party-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का डर नहीं: होटल में रेव पार्टी कर रहीं 9 लड़कियों सहित 24 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का डर नहीं: होटल में रेव पार्टी कर रहीं 9 लड़कियों सहित 24 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 24 Jan 2022 06:04 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 24 Jan 2022 06:04 PM IST
सार
उदयपुर सहित कुंभलगढ़ और खमनोर क्षेत्र में कई होटलों में देह व्यापार होने की भी आशंका है, यह अवैध कारोबार रेव पार्टियों की आड़ में ही किया जाता है
विज्ञापन
रेव पार्टी करने वाले युवक-युवतियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बाद भी लोग लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। पुलिस ने रविवार को एक होटल से ऐसे ही 24 लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें 9 लड़कियां भी शामिल हैं। सभी आरोपी होटल में रेव पार्टी कर रहे थे। जानकारी के अनुसार खमनोर थाना पुलिस को सूचना मिली कि होटल राजघराना में युवक-युवतियों का एक ग्रुप रेव पार्टी कर रहा है। पुलिस की टीम ने होटल में दबिश दी, इस दौरान 24 लोग पार्टी करते हुए मिले। पुलिस सभी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। सभी आरोपियों पर शांति भंग करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
होटलों में देह व्यापार की भी आशंका
उदयपुर सहित कुंभलगढ़ और खमनोर क्षेत्र में कई होटलों में देह व्यापार होने की भी आशंका है। यह अवैध कारोबार रेव पार्टियों की आड़ में ही किया जाता है। बाहर से घूमने आने वाले पर्यटकों को युवतियां उपलब्ध कराई जाती हैं। पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन