{"_id":"6468ac0872e2803f34069e23","slug":"2000-reward-fraud-arrested-from-banks-in-dholpur-fake-documents-recovered-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर में बैंकों से ठगी करने वाला 2000 का इनामी ठग गिरफ्तार, ठगी के दस्तावेज भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर में बैंकों से ठगी करने वाला 2000 का इनामी ठग गिरफ्तार, ठगी के दस्तावेज भी बरामद
Sat, 20 May 2023 04:46 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 20 May 2023 04:46 PM IST
सार
धौलपुर में फर्जी दस्तावेज पर लोन लेकर बैंकों के साथ ठगी करने वाले शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के ऊपर दो हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। उसके साथ ठगी करने वाले 17 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले की कंचनपुर थाना पुलिस ने बैंकों से ठगी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 2000 का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने उसके कब्जे से बड़ी तादाद में ठगी के दस्तावेज भी बरामद किए हैं। इससे पहले आरोपी की गैंग के 15 ठग भी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
कंचनपुर थाना प्रभारी हेमराज शर्मा ने बताया कि साल 2019 में एसबीआई बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक रामेश्वर दयाल मीणा ने कंचनपुर पुलिस थाना में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने फर्जी कागज लगाकर लाखों रुपये का लोन लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। उनकी शिकायत पर करीब 17 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। जांच के बाद 15 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन ठगों का मुख्य सरगना राजवीर पुत्र रामेश्वर निवासी गांव धौंसपुर केस दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को शातिर ठग राजवीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर धौलपुर एसपी ने 2000 रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। जिसके बाद कई अन्य बड़े खुलासे भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
बड़ी तादाद में ठगी के दस्तावेज बरामद
थाना प्रभारी हेमराज शर्मा ने बताया आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में ठगी की सामग्री बरामद हुई है। अनुसंधान में 9 लाख से अधिक रुपए नकद, 20 मोबाइल, दो लग्जरी कार, अलग-अलग बैंकों के 3 दर्जन पासबुक, 13 पेन कार्ड, आईडी कार्ड, 16 एटीएम, करीब दो दर्जन सिम, 200 खाली चेक, दर्जन भर फर्जी मोहर, 150 पासपोर्ट साइज फोटो और हिसाब-किताब की दो डायरियां मिली हैं।