{"_id":"65350a374350e2f0cc0295e7","slug":"2-46-crore-taken-out-from-locker-of-ganpati-plaza-in-jaipur-mp-kirori-lal-meena-it-raid-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गणपति प्लाजा के लॉकर से अब 2.46 करोड़ निकले, 500 के नोटों से खचाखच भरा था; इतने लॉकर्स खोलना बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गणपति प्लाजा के लॉकर से अब 2.46 करोड़ निकले, 500 के नोटों से खचाखच भरा था; इतने लॉकर्स खोलना बाकी
Sun, 22 Oct 2023 05:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 22 Oct 2023 05:10 PM IST
सार
IT Raid: भाजपा से राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने के आरोप के बाद से गणपति प्लाजा के लॉकर्स की जांच की जा रही है। रविवार को लॉकर से अब 2.46 करोड़ निकले हैं। हालांकि, ज्यादातर लॉकर्स के दस्तावेज फर्जी हैं।
विज्ञापन
आयकर विभाग के अफसर कर रहे लॉकर्स की जांच।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में गणपति प्लाजा के लॉकर से अब 2 करोड़ 46 लाख रुपए निकले हैं। पूरा लॉकर 500 के नोटों से खचाखच भरा था। इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी अब तक 761 लॉकर की जांच कर चुके हैं, अभी 339 लॉकर खुलना बाकी है।
विज्ञापन
दरअसल, भाजपा से राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने बीते दिनों गणपति प्लाजा के लॉकर्स में करोड़ों रुपये का काला धन रखा होने की बात कही थी। आरोप लगाने के बाद वे यहां धरने पर बैठ गए थे, जिसके बाद आईटी टीम ने यहां छापा मारा था। उसके बाद से विभाग की टीम लगातार इन लॉकर्स की जांच कर रही है। इससे पहले दो लॉकर्स से करीब 1.5 करोड़ रुपये और एक किलो सोना मिला था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया- लॉकर्स की जांच की जा रही है। अभी 339 लॉकर खोलना बाकी हैं। बताया जा रहा है कि जिन दस्तावेजों के आधार पर ये लॉकर लिए गए हैं, उनमें ज्यादातर फर्जी निकल रहे हैं। ऐसे लॉकर्स की सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन
नहीं मिल पाता असली मालिक
अफसरों ने बताया कि इस तरह के ज्यादातर लॉकर नौकरों और ड्राइवरों के नाम पर लिए जाते हैं। इसके बाद जब वह नौकरी छोड़कर चला जाता है तो संबंधित लोग उस लॉकर को अपने काम में लेना शुरू कर देते हैं। ऐसे में इनकम टैक्स समेत अन्य एजेंसियां छापा मारती हैं तो लॉकर इस्तेमाल कर रहे लोग जानकारी न होने का बहाना बना देते हैं। इस कारण लॉकर से सोना और नगदी मिलने के बाद भी असली मालिक का नाम सामने नहीं आ पाता।