फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   19 year Girl gang raped in churu taranagar kidnapping from home

Gang Rape: चूरू में युवती से गैंगरेप, घर से अगवा कर ले गए तीन युवक, सभी ने किया दुष्कर्म

Fri, 15 Jul 2022 06:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 15 Jul 2022 06:35 PM IST
सार

19 साल की पीड़ित युवती ने पिता के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
19 year Girl gang raped in churu taranagar kidnapping from home
तारानगर तहसील के एक गांव में युवती के गैंगरेप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के चूरू जिले की तारानगर तहसील के एक गांव में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन आरोपी युवती को घर से बोलेरो गाड़ी में अगवा कर रतनपुरा गांव ले गया। जहां एक मकान में बंधक बनाकर उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। बाद में युवती ने पिता के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।  
विज्ञापन


तारानगर डीएसपी ओमप्रकाश गोदारा ने बताया कि एक गांव की 19 साल की युवती ने बीते गुरुवार को थाने में केस दर्ज कराया था। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि एक साल पहले नरेश पुत्र जगदीश जाट निवासी देवीपुरा तहसील राजगढ़ रिश्तेदारी की एक शादी में शामिल होने गांव खारिया में आया था। 
विज्ञापन


उस शादी में में भी शामिल हुई थी, इस दौरान मेरी मुलाकात नरेश से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद मेरे घर के मोबाइल नंबर पर नरेश का फोन आया। उसने कहा कि तुमसे कुछ जरूरी बात करनी है। इस पर मैंने कहा कि मुझे कोई बात नहीं करनी, इसके बाद वह परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस डर से मैं उससे बात करने लगी, कई बार मना करने के बाद भी उसने कॉल करना बंद नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह मेरे गांव भी आने लगा। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता। कुछ दिन बाद उसने पैसे की डिमांड करना शुरू कर दी। मैंने उससे मना किया कि मेरे पास पैसे नहीं हैं तो उसने अश्लील विडियो वायरल करने की धमकी दी। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 14 जुलाई की दोपहर नरेश ने कॉल कर कहा कि मुझे इसी समय एक लाख रुपये चाहिए। तेरे गांव आ रहा हूं। इसके कुछ देर बाद नरेश अपने दो साथियों के साथ आया और तीनों मेरे घर में जबरदस्ती घुस आए। नरेश ने रुपये देने को कहा, इस दौरान मैंने शोर मचाने की कोशिश की तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। 


इसके बाद तीनों आरोपियों ने मुझे जबरदस्ती गली में खड़ी बोलेरो गाड़ी में डाल और रतनपुरा गांव में एक मकान में लेकर पहुंचे। जहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में एक स्कॉर्पियो गाड़ी में छोड़कर वहां से फरार हो गए। घर पहुंची पीड़िता ने खेत से आए परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed