{"_id":"643ebcac5c67f0b3030d77f3","slug":"18-year-old-girl-jumped-into-chambal-river-in-dhaulpur-rajasthan-hindi-news-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर में 18 साल की युवती ने चंबल नदी में लगाई छलांग, युवकों ने बचाया, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर में 18 साल की युवती ने चंबल नदी में लगाई छलांग, युवकों ने बचाया, पुलिस ने शुरू की जांच
Tue, 18 Apr 2023 09:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 18 Apr 2023 09:22 PM IST
सार
धौलपुर में एक युवती ने चंबल नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया। पुलिस का कहना है कि युवती तनाव में है, इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया है।
विज्ञापन
युवती ने चंबल नदी में लगाई छलांग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके में 18 साल की युवती ने चंबल नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान चंबल नदी के पुल के नीचे नाव पर तैनात युवकों ने समय रहने उसे बाहर निकाल लिया। जिससे उसकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सागर पाडा चौकी प्रभारी नरेश पोसवाल ने बताया मंगलवार दोपहर को 18 साल की एक युवती चंबल नदी के पुराने पुल पर पहुंची थी, काफी समय तक वह वहां खड़ी रही, फिर करीब 80 फीट ऊंचाई से नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
इस दौरान युवती को पुल के नीचे नाव चला रहे युवकों ने देख लिया और तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला। पुलिस की टीम ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती की हालत सामान्य है, हालांकि उसने ऐसा क्यों किया इसका कारण साफ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
नरेश पोसवाल ने बताया कि युवती तनाव में लग रही है। अब आत्महत्या के प्रयास के पीछे क्या कारण है क्या नहीं ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा। युवती के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसका बयान लिया जाएगा।