फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   18 new cases of Jika Virus came out in Jaipur

जयपुर में जीका वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए

Sat, 13 Oct 2018 03:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 13 Oct 2018 03:51 AM IST
विज्ञापन
18 new cases of Jika Virus came out in Jaipur

राजस्थान की राजधानी जयपुर में जीका वायरस से संक्रमण के 18 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। यह जानकारी शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने दी।

विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को इस बारे में हुई समीक्षा बैठक के बाद यह नया आंकड़ा जारी किया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) वीनू गुप्ता ने की। राज्य में जीका वायरस का पहला मामला 22 सितंबर को सामने आया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, ‘कुल 50 रोगियों में से 30 रोगी इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हैं।’ 
विज्ञापन


राजधानी में जीका वायरस संक्रमण के ज्यादातर मामले शास्त्रीनगर इलाके में सामने आए हैं। यहां फॉगिंग तथा अन्य एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। विभाग ने एक परामर्श भी जारी किया गया जिसमें इलाके से बाहर गईं तीन माह की गर्भवती महिलाओं से कहा गया है वे फिलहाल बाहर ही रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed