फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   18 held for stone pelting on religious procession Chittorgarh News in Hindi

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ में धार्मिक यात्रा पर पथराव, एक की मौत; पुलिस ने 18 लोगों को हिरासत में लिया

Thu, 21 Mar 2024 08:55 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 21 Mar 2024 08:55 AM IST
सार

पुलिस ने घटना के सिलसिले में 18 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही, शांति बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
18 held for stone pelting on religious procession Chittorgarh News in Hindi
राजस्थान पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में मंगलवार रात एक धार्मिक यात्रा पर पथराव से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। अधिकारियों ने कहा कि घायलों में से एक व्यक्ति की देर रात मौत हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया था। मामला राशमी थाना क्षेत्र का है। विवाद तब हुआ, जब कुछ लोगों ने एक मस्जिद के पास से यात्रा के गुजरने पर आपत्ति जताई। विवाद बढ़ने पर उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने घटना के सिलसिले में 18 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही, शांति बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया है। कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन बाद में श्याम लाल छीपा की मौत हो गई। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed