{"_id":"62de8904ebcb6b11987864ae","slug":"15-year-minor-girl-four-months-pregnant-rape-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 15 साल की नाबालिग चार महीने की गर्भवती, ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 15 साल की नाबालिग चार महीने की गर्भवती, ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा था आरोपी
Mon, 25 Jul 2022 05:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 25 Jul 2022 05:44 PM IST
सार
आरोपी ने नागालिग लड़की के अश्लील फोटो भी ले लिए थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उसे मिलने के लिए बुलाता था।
विज्ञापन
जयपुर में दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जयपुर में एक 15 साल की लड़की के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। वह 10वीं कक्षा में पड़ती है। कई दिन से पेट में दर्द होने की शिकायत पर उसकी मां उसे अस्तपाल लेकर गई। इस दौरान हुई जांच में उसे गर्भवती पाया गया। बच्ची की रिपोर्ट देख मां के होश उड़ गए। इसके बाद मां ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मामला जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके का है। यहां रहने वाली एक 15 साल की नाबालिग के कई दिन से पेट में दर्द हो रहा था। सोमवार को उसे लेकर अस्पताल पहुंची। जहां हुई जांच में उसके चार महीने के गर्भवती होने की बात सामने आई। मां ने बेटी से पूछताछ कि तो उसने अपने साथ हुई दुष्कर्म की जानकारी दी। जिसमें बाद मां ने थाने में आरोपी हिमांशु के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले उसकी हिमांशु नाम के एक लड़के से मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह उसे लगातार परेशान करने लगा। उस पर मिलने के लिए दबाव भी बनाने लगा। करीब पांच महीने पहले वह उसे एक होटल में लेकर गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद से वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। कई बार उसने उसे अपने और दोस्तों के घर भी बुलाया और ज्यादती की। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो माता-पिता को जान से मार देगा। आरोप है कि हिमांशु ने लड़की के अश्लील फोटो भी ले लिए थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उसे मिलने के लिए बुलाता था।
वहीं पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि कई दिन से बेटी के पेट दर्द हो रहा था। उसे लगा कि बाहर चीजें खाने से परेशानी हो रही होगी, लेकिन दवा खाने के बाद भी उसे आराम नहीं मिला। ऐसे में वह उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट किया। जांच में सामने आया कि वह चार महीने की गर्भवती है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर हिमांशु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।