{"_id":"64ef7d0ce8af5e932104bd75","slug":"15-thousand-prize-crook-bablu-kevat-arrested-from-bhilwara-absconding-in-two-cases-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 15 हजार का इनामी बदमाश बबलू केवट गिरफ्तार, दो केस में चल रहा था फरार, पुलिस से भागने में हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 15 हजार का इनामी बदमाश बबलू केवट गिरफ्तार, दो केस में चल रहा था फरार, पुलिस से भागने में हुआ घायल
Wed, 30 Aug 2023 11:01 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:01 PM IST
सार
पुलिस से बचने के लिए भाग रहा बदमाश बबलू रेलवे ट्रैक के पास बनी ढलान में लुढ़कते हुए गड्ढे में जा गिरा। गिरने से उसके दोनों पैरों के टखने, दोनों हाथों की कलाई, पंजों और शरीर पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
आरोपी बबलू केवट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सवाई माधोपुर की थाना कुंडेरा और मलारना डूंगर पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश लूट, मारपीट, राजकीय कार्य में बाधा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के दो मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस ने बदमाश बबलू केवट पुत्र रामफुल निवासी घोड़ा की ढाणी थाना कुंडेरा को भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सवाईमाधोपुर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि 13 मार्च को थाना मलारना डूंगर पुलिस की दो टीमें मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपी के गांव पहुंची थी। पुलिस को देख आरोपी बिलोली नदी में कूद गया और अपने साथियों को भी बुला लिया। बदमाशों ने आरोपी को पकड़ने नदी में उतरे तैराकों को भी पानी में डुबोकर मारने की कोशिश की। साथ पुलिसकर्मियों से मारपीट कर गाड़ी से फरार हो गए।
विज्ञापन
एसपी अग्रवाला ने बताया कि फरार इनामी अपराधी बबलू केवट की गिरफ्तारी को लेकर एक टीम का गठन किया गया और उस पर 15 हजार का इनाम भी घोषित किया गया। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बबलू भीलवाड़ा के मांडल इलाके में परिवार सहित फरारी काट रहा है। सूचना पर टीम भीलवाड़ा पहुंची और 7 दिन तक मांडल इलाके में सर्च अभियान चालाया। इस दौरान कंचन मील हाईवे के पास नानकपुरा थाना रायला में बबलू पुलिस को दिखाई दिया। पुलिस ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन रेलवे ट्रैक पार कर भागने के प्रयास में गिर गया।
विज्ञापन
दोनों पैरों के टखने और हाथों की कलाइयां टूटी
पुलिस से बचने के लिए भाग रहा बदमाश बबलू रेलवे ट्रैक के पास बनी ढलान में लुढ़कते हुए गड्ढे में जा गिरा। गिरने से उसके दोनों पैरों के टखने, दोनों हाथों की कलाई, पंजों और शरीर पर चोटें आई हैं।