Pali: जहरीली फलियां खाने से 15 बकरियों की मौत, सात बीमार
पाली में एक चरवाहे की 15 बकरियों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और चिकित्सा अधिकारी ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली के सुमेरपुर में कुछ बकरियों के जहरीली फलियों को खा लेने से मौके पर मौत हो गई। वहीं कुछ बकरियां की तबीयत बिगड़ गई। वे जमीन पर तड़पने लगी।
स्थानीय पुलिस प्रशासन सहित एसडीएम और तहसीलदार सूचना पर मौके पर पहुंचे, जहां 15 बकरियां मृत अवस्था में मिली और सात बकरियां जमीन पर तड़प रही थी। मौके पर पहुंचे मारवाड़-गोड़वाड जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जयदेव सिंह राणावत ने तुरंत प्रभाव से प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर स्थिति से अवगत कराया। जिस पर पुलिस मय दल के मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सा अधिकारी से मौके पर मृत बकरियों की जानकारी ली।
भेड़ पालक गणाराम देवासी साण्डेराव ने बताया कि मैं हमेशा की तरह जंगल में अपनी भेड़-बकरियां चराने के लिए आया था, जहां दोपहर बाद एक के बाद एक बकरियां मेरी आंखों के सामने दम तोड़ दिया। मैंने अपने गांव के समाज सेवी जयदेव सिंह राणावत को बताया तो पत्रकार नटवर मेवाड़ा को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और प्रशासन को अवगत कराया।