{"_id":"63134bb79ce2ef6c7842d120","slug":"15-48-lakh-looted-from-timber-trader-in-jaipur-hostage-in-showroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर में दिनदहाड़े टिंबर व्यापारी से 15.48 लाख की लूट, दुकान में घुसकर बनाया बंधक, मारपीट भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर में दिनदहाड़े टिंबर व्यापारी से 15.48 लाख की लूट, दुकान में घुसकर बनाया बंधक, मारपीट भी की
Sat, 03 Sep 2022 06:12 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 03 Sep 2022 06:12 PM IST
सार
वारदात के बाद काफी देर तक सुरेश और उसकी दुकान पर काम करने वाला व्यक्ति दुकान में बंधे हुए पड़े रहे। पास का दुकानदार उनकी दुकान पर पहुंचे तो उन्हें वारदात का पता चला। जिसके बाद उन्होंने दोनों को खोला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने की जांच।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जयपुर जिले में लुटेरों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने शनिवार को शहर के एक व्यापारी की दुकान धावा बोला। इस दौरान लुटेरे व्यापारी को हथियार दिखाकर और मारपीट कर 15 लाख रुपये लूट ले गए। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक लुटेरों का कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लूट की वारदात शहर के करणी विहार थाना इलाके के पांच्यावाला में टिंबर व्यापारी सुरेश सरावगी की दुकान पर हुई। सुरेश ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दुकान अग्रवाल प्लाईवुड पर सुबह पहुंचे। उनके साथ दुकान में काम करने वाला व्यक्ति भी मौजूद था। सुबह करीब 11:30 बजे दुकान पर दो बाइकों से पांच लड़के आए। दुकान में अंदर आते ही उन्होंने हथियार निकाले और गेट बंद कर दिया। इस दौरान मारपीट कर उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद लुटेरे दुकान में रखे 15 लाख 48 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
वारदात के बाद काफी देर तक सुरेश और उसकी दुकान पर काम करने वाला व्यक्ति दुकान में बंधे हुए पड़े रहे। पास का दुकानदार उनकी दुकान पर पहुंचे तो उन्हें वारदात का पता चला। जिसके बाद उन्होंने दोनों को खोला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस व फोरेंसिक की टीम पहुंची और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीटीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर लुटेरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। हालांकि अब तक लुटेरों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन