फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: बहादुरी को सलाम! पिता को बचाने के लिए भालू से भिड़ गई 14 साल की बेटी, आठ मिनट के संघर्ष के बाद भागा

Thu, 08 Sep 2022 03:08 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 08 Sep 2022 03:08 PM IST
सार

सिरोही में खेत में सो रहे किसान पर एक भालू ने हमला कर दिया। किसान की बेटी भालू से भिड़ गई। उसने बताया कि उसके दिमाग में बस चल रहा था कि पिता को भालू से बचाना है।

विज्ञापन
14 year old daughter fight with bear to save father in Sirohi
सिरोही में भालू से लड़ी लड़की - फोटो : Social Media

राजस्थान के सिरोही जिले में एक बेटी ने अपने पिता को बचाने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी। एक किसान पर भालू ने हमला कर दिया। जिसके बाद उसकी 14 साल की बेटी भालू से भिड़ गई। बच्ची भालू से लड़ती रही और उसे भागने के लिए मजबूर कर दिया।

14 year old daughter fight with bear to save father in Sirohi
खेत में चारपाई पर सोया था किसान - फोटो : Social Media

भालू ने किसान का मुंह नोचा
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सिरोही के रेवदर कस्बे के सिलदर गांव में सोमवार देर रात एक भालू ने किसान पर हमला कर दिया। भालू को देखकर कुत्ते जोर-जोर से भौंकने लगे। ऐसे में खेत पर बने मकान में सो रही उसकी 14 साल की बेटी जोशना भागकर बाहर आई। वह अपने पिता को बचाने के लिए भालू पर टूट पड़ी। तब तक भालू ने उसके पिता करमा राम चौधरी को बुरी तरह घायल कर दिया। उसका मुंह नोच लिया।



 
14 year old daughter fight with bear to save father in Sirohi
घायल - फोटो : Social Media

जोशना बोली-मेरे मन में था पिता को कुछ भी नहीं होने दूंगी
गंभीर घायल किसान को गुजरात के मेहसाणा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बहादुर जोशना ने बताया कि जब उसने भालू को पिता पर हमला करते देखा तो वह फौरन भालू से भिड़ गई। उसके मन में एक ही बात थी कि मुझे भले ही कुछ भी हो जाए लेकिन पिता को कुछ नहीं होने दूंगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
14 year old daughter fight with bear to save father in Sirohi
मां के साथ जोशना - फोटो : Social Media

डर से पांव कांप रहे थे पर लाठी लेकर टूट पड़ी
जोशना ने बताया कि भालू ने पिताजी को चारपाई से नीचे गिरा दिया था। उनके ऊपर बैठकर उनके शरीर को नोंच रहा था। पहले तो डर के मारे पांव कांपने लग गए, लेकिन पिता को बचाने के ख्याल से मैंने लाठी उठाकर भालू पर हमला करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
14 year old daughter fight with bear to save father in Sirohi
आठ मिनट तक भालू से लड़ी लड़की - फोटो : Social Media

आक्रामक होकर भालू बच्ची पर लपका
लाठी मारने पर भालू और ज्यादा आक्रामक हो गया। वह मेरे तरफ लपका। भालू को हमारी तरफ आते देख मां ने भी पत्थर फेंकना शुरू किया और मैं लाठी लेकर भालू से मुकाबला करती रही। मेरे पास उससे लड़ने के अलावा कोई चारा नहीं था। पीछे हटती तो वह पिता को मार देता। सात से आठ मिनट तक मैं भालू से लड़ती रही। उसके बाद वह वहां से भाग गया।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
गांव सहित सोशल मीडिया पर जोशना की जमकर तारीफ हो रही है। लोग उसे पुरस्कार देने की भी मांग कर रहे हैं। सभी उसके साहस के किस्से सुनकर दंग हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed