{"_id":"62d183de4ab1a40bfc546724","slug":"14-year-minor-kidnapped-and-got-nikaah-in-jaipur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 14 साल की नबालिग को अगवा कर कराया निकाह, अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 14 साल की नबालिग को अगवा कर कराया निकाह, अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Fri, 15 Jul 2022 08:42 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 15 Jul 2022 08:42 PM IST
सार
नाबालिग बच्ची को आरोपी इससे पहले भी दो बार घर से ले जा चुके हैं। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे बरामद किया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जयपुर में एक 14 साल की लड़की का अपहरण कर निकाह कराने का मामला सामने आया है। निकाह कराने के बाद आरोापियों ने उसके परिजनों को फोन कर बताया कि तुम्हारी बेटी का निकाह करा दिया। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया। आखिर में न्याय की गुहार लगाकर परिजन कोर्ट पहुंचे, जहां से आदेश जारी होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला शहर के मालपुरा गेट इलाके का है। यहां रहने अब्दुल राशिद ने थाने में अपनी बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले मोईन, जावेद, नफीसा सहित कुछ अन्य लोग उनकी नाबालिग बेटी को भगा ले गए थे। शिकायत पर पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी नहीं पकड़े गए। घर वापस आने के कुछ दिन बाद उनकी बेटी से लापता हो गई। सूचना पर पुलिस ने बेटी को बरामद कर बालिका गृह भेज दिया गया। दो महीने पहले उनकी बेटी घर वापस आई, लेकिन कुछ दिन बाद फिर लापता हो गई।
विज्ञापन
बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे परिजनों को आरोपियों ने फोन कर कहा कि तुम्हारी बेटी का निकाह करा दिया है। ऐसे में पीड़ित परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को अगवा कर निकाह कराया गया है। वह सिर्फ 14 साल की है। हमें यह भी नहीं पता है कि वह कहां है और किस हाल में हैं। इसके बाद भी पुलिस ने केस दर्ज अपहरण का केस दर्ज नहीं किया। पुलिस ने कहा कि वह जैसे गई है वैसे ही वापस आ जाएगी।
विज्ञापन
कई दिन थाने के चक्कर लगाने के बाद परिजन कोर्ट पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट ने पुलिस को आदेश जारी कर लड़की का पता लगाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने अपहरण की धाराओं में चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।