{"_id":"61ec39cc77c80c4b94188574","slug":"14-829-new-corona-cases-found-in-rajasthan-in-last-24-hours-17-dead-reported","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Update: राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,829 नए मामले आए, 17 मरीजों की मौत भी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Update: राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,829 नए मामले आए, 17 मरीजों की मौत भी हुई
Sat, 22 Jan 2022 10:37 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:37 PM IST
सार
आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को राज्य में 10,366 लोग संक्रमण मुक्त हुए और अब राज्य में 89,233 वायरस संक्रमित उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
Corona Update in Rajasthan
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में शनिवार को कोरोना के 14,829 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान संक्रमण से 17 और मरीजों की मौत हो गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार शाम तक राज्य में कोरोना वायरस के 14,829 नए संक्रमित मिले। नए मामलों में राजधानी जयपुर में 3988, जोधपुर में 1144, अलवर में 1222, उदयपुर में 767, अजमेर में 655, भरतपुर में 615, पाली में 585, कोटा में 527 संक्रमित शामिल हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को राज्य में 10,366 लोग संक्रमण मुक्त हुए और अब राज्य में 89,233 वायरस संक्रमित उपचाराधीन हैं। विभाग के अनुसार इस संक्रमण से 17 मरीजों की मौत हुई। इनमें से जोधपुर में पांच मरीजों की, जयपुर में तीन मरीजों की मौत हुई। राज्य में इस घातक संक्रमण से अब तक कुल मिलाकर 9076 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन