फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   13-year-old girl hand and face burnt by her sister-in-law with hot knife in Udaipur

Udaipur: 13 साल की बच्ची को भाभी ने गर्म चाकू से दागा, मुंह और हाथ-पैर जलाए

Thu, 24 Mar 2022 06:07 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 24 Mar 2022 06:07 PM IST
सार

उदयपुर में भाई और भाभी ने एक बच्ची के साथ बेरहमी की हद पार कर दी। बच्ची पर अत्याचार की जानकारी पड़ोसी को लगी तो उन्होंने चाइल्ड लाइन को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
13-year-old girl hand and face burnt by her sister-in-law with hot knife in Udaipur
उदयपुर में बच्ची को चाकू से दागा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उदयपुर में 13 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके अपनों ने ही बेरहमी की। सही से काम नहीं करने पर भाभी ने ब्चची को गर्म चाकू से दाग दिया। यहां तक उसके मुंह और हाथ-पैर जला दिए। 

विज्ञापन


मासूम पर अत्याचार करने वाले उसके मौसेरे भाई-भाभी हैं। वे बच्ची को बिहार से उदयपुर पढ़ाने के लिए लाए थे लेकिन उन्होंने उसे यहां घर के काम-काज में लगा दिया। बच्ची कोई गलती करती तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती। कई बार मासूम को गर्म चाकू और चिमटे से मुंह और हाथ-पांव दाग कर उसे सजा दी जाती थी। बच्ची को अपने माता-पिता से बात करने से भी मनाही थी। ऐसे में वह अपने पर होने वाले अत्याचार को किसी से बयां नहीं कर सकी।

विज्ञापन


नाबालिग के साथ हो रहे अत्याचार की भनक पड़ोसी को हुई तो उसने बच्ची के साथ हो रहे अत्याचार की सूचना बाल कल्याण समिति तक पहुंचाई। सूचना के बाद चाइल्ड लाइन और सवीना पुलिस की टीम बच्ची के घर पहुंची और उसे शेल्टर होम भेजा गया। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ध्रुव कुमार कविया ने बताया कि बच्ची दो साल से यहां रह रही थी। बच्ची की काउसिंलिग कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed